July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

यहां अचानक आई बाढ़ ने मचाया कहर, 13 की मौत, 20 से ज्यादा लड़कियां लापता

Flood in America : अमेरिका के टेक्सास राज्य में स्थित हिल कंट्री इलाके में रातोंरात भारी बारिश ने तबाही मचा दी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Flood in America : कर्विल: अमेरिका के टेक्सास राज्य में स्थित हिल कंट्री इलाके में रातोंरात भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ ही घंटों में इतनी बारिश हुई जितनी आमतौर पर महीनों में नहीं होती, जिसकी वजह से ग्वाडालूप नदी में बाढ़ आ गई। नदी में बाढ़ आने ने कम से कम 13 लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लड़कियां, जो एक गर्ल्स समर कैंप में थीं, लापता हो गईं। बचाव दल हेलिकॉप्टर और नावों के जरिए तेज बहाव में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे हैं।

रात भर में हुई 10 इंच से ज्यादा बारिश

कर्विल काउंटी में रात भर में 10 इंच से ज्यादा बारिश हुई, जिससे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, हंट के पास ग्वाडालूप नदी का जलस्तर सिर्फ 2 घंटे में 22 फीट तक चढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक बॉब फोगार्टी ने कहा, ‘पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।’ काउंटी के जज रॉब केली ने बताया कि कई लोगों की लाशें मिली हैं, लेकिन उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा, ‘हमारी कोशिश जारी है, लेकिन हालात बहुत मुश्किल हैं।’

समर कैंप में गई कई लड़कियां लापता

हंट में स्थित कैंप मिस्टिक नाम का एक प्राइवेट क्रिश्चियन गर्ल्स समर कैंप इस बाढ़ की चपेट में आ गया। लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने बताया कि कैंप की 23 लड़कियां अभी लापता हैं। उन्होंने टेक्सास की जनता से बच्चियों की सलामती के लिए दुआ की अपील की है। कैंप मिस्टिक ने माता-पिता को ईमेल भेजकर कहा कि जिन बच्चों का पता चल गया है, उनके परिवारों को सूचित किया जा चुका है। हालांकि, कैंप में बिजली, वाई-फाई और पानी की सप्लाई ठप है, और वहां तक जाने वाली सड़क भी बह गई है। दूसरे दो कैंप, कैंप वाल्डेमर और कैंप ला जुन्ता, ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके सभी बच्चे और स्टाफ सुरक्षित हैं।

सोशल मीडिया पर दिख रही लोगों की बेचैनी

सोशल मीडिया पर परिवारों की बेचैनी साफ दिख रही है। लोग अपने बच्चों, भतीजों-भतीजियों और रिश्तेदारों की खोज-खबर मांग रहे हैं। एक महिला ने फेसबुक पर लिखा कि उनकी बेटी, जो अपने पति और दो बच्चों के साथ हंट में एक केबिन में थी, से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। कर्विल काउंटी शेरिफ ऑफिस के फेसबुक पेज पर लोग तस्वीरें शेयर कर अपने प्रियजनों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। कर्विल और हंट से बहकर नीचे की ओर जा रहे पानी से केंडल काउंटी में भी खतरा बढ़ गया है। कंफर्ट में शेरिफ ऑफिस ने बाढ़ की चेतावनी दी और निचले इलाकों में रहने वालों को तुरंत निकलने को कहा।

‘मैं अपने 6 फीट के बेटे की वजह से बच पाई’

इंग्राम के पास बंबल बी हिल्स में रहने वाली एरिन बर्गेस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 3:30 बजे जब बारिश शुरू हुई, तो सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन 20 मिनट बाद ही उनके घर में पानी घुसने लगा। उनके 19 साल के बेटे एरिन, उनके बॉयफ्रेंड और कुत्ते ने किसी तरह एक पेड़ का सहारा लिया। वह बोलीं, ‘मेरा बेटा 6 फीट से ज्यादा लंबा है, उसी की वजह से मैं बच पाई।’ कुछ देर बाद उनके बॉयफ्रेंड और कुत्ते को भी ढूंढ लिया गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close