July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

मन की बात में गूंजा अबूझमाड़ का नाम, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में मिली राष्ट्रीय पहचान

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Raipur News: रायपुर। कभी नक्सल प्रभावित और देश के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में गिने जाने वाले अबूझमाड़ की बदलती तस्वीर को रविवार को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में नारायणपुर जिले के ईरकभट्टी (अबूझमाड़) में आयोजित कार्यक्रम की झलक प्रसारित की गई।

ईरकभट्टी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा में उपस्थित मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर अबूझमाड़ की उपस्थिति क्षेत्र के लोगों के आत्मविश्वास और जनजातीय गौरव को नई पहचान देने वाली है।

वन मंत्री ने कहा कि एक समय था जब अबूझमाड़ की पहचान केवल नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों तक सीमित थी, लेकिन आज यह क्षेत्र विकास, शिक्षा, सड़क संपर्क और जनभागीदारी की नई कहानी लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूरस्थ वनांचलों तक पहुंची विकास योजनाओं का प्रभाव अबूझमाड़ में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार देश के दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों को राष्ट्रीय विमर्श में स्थान दे रहे हैं। इसी का परिणाम है कि अबूझमाड़ जैसे क्षेत्र अब सकारात्मक बदलाव और विकास की पहचान बनकर उभर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ और अबूझमाड़ का उल्लेख किया जाना क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

विकास और विश्वास का नया प्रतीक बन रहा अबूझमाड़

केदार कश्यप ने कहा कि अबूझमाड़ आज परिवर्तन, विश्वास और विकास का प्रतीक बन चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर इसकी सकारात्मक पहचान पूरे बस्तर अंचल के लिए गौरव की बात है। इससे स्थानीय युवाओं में नया आत्मविश्वास पैदा होगा और वे विकास एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होंगे।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close