June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमनोरंजन

SIKANDAR Official Film Teaser: सलमान खान की नई फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज, देखें यहां

SIKANDAR Official Film Teaser: बॉलीवुड में डबल तड़का लगाने सलमान खान की नई मूवी 'सिकंदर' आ रही है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। SIKANDAR Official Film Teaser: बॉलीवुड में डबल तड़का लगाने सलमान खान की नई मूवी ‘सिकंदर’ आ रही है। जिसका टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। फैंस लंबे समय से सलमान की नई फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में एक्शन और रोमांस दोनों देखने को मिलेगा। सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना इस फिल्म में चार चांद लगाएंगी। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म को ए.आर. मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है।

बता दें कि टीजर में सलमान खान की धांसू एंट्री देखने को मिलती है। टीजर देखकर पता चल रहा है कि डायरेक्टर ए आर मुरुगदास ने फिल्म ‘सिकंदर’ को साउथ स्टाइल में बनाया है। सलमान खान अपने सिकंदर के अवतार में जच रहे हैं। एक्शन और स्वैग भरे अवतार में सलमान खान को काफी बार देखा जा चुका है। फिर भी ये टीजर काफी रिफ्रेशिंग लगता है। देखना होगा कि सलमान खान फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ ईद 2025 के मौके पर क्या कमाल करते हैं।

मूवी के विलेन ‘बाहुबली’ के कटप्पा उर्फ एक्टर सत्यराज हैं, जिनकी झलक आपको टीजर में मिलती है। जाहिर है कि विलेन के रोल में सत्यराज, सलमान को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। वहीं सलमान की हीरोइन रश्मिका मंदाना हैं, जो टीजर में उन्हें छेड़ती नजर आ रही हैं। रोड से लेकर एयरप्लेन और फैक्ट्री तक में सलमान खान अलग-अलग लोगों की हड्डी-पसली एक कर रहे हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी और स्वैग अलग ही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close