April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Amit Shah Meeting : जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Amit Shah Meeting : देश के गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। Amit Shah Meeting : देश के गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश में सितंबर और अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार यह बैठक होगी। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना, अर्धसैनिक बल, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, खुफिया एजेंसी और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के मौजूदा हालात और सीमावर्ती इलाकों की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

 

बता दें कि गृह मंत्री साल 2025 के लिए जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के बारे में तैयार की गई रणनीति पर विस्तार रूप से चर्चा कर सकते हैं. जम्मू-कश्मीर में इस साल कई बार आतंकवादी घटनाएं सामने आईं। 20 अक्टूबर को मध्य कश्मीर में किए गए एक आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना से पहले, कश्मीर में काम कर रहे बाहरी लोगों पर भी हमला किया गया था। सूत्रों ने बताया कि बैठक में हाल की आतंकवादी घटनाओं पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है तथा आने वाले दिनों में ऐसे हमलों को रोकने के लिए उठाए जाने वाले संभावित कदमों पर भी चर्चा की जा सकती है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close