July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

School Closed : भारी बारिश का कहर..! इन जिलों के सभी स्कूल किए गए बंद, सरकार ने किया ऐलान

School Closed : अब बच्चों के हित को देखते हुए बड़ा फैसला किया गया है। मुंबई में सभी स्कूलों को बंद रहने के आदेश जारी किए गए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

School Closed : इन दिनों देश के कई हिस्सों में भीषण बारिश का दौर जारी है। बारिश का आलम यह है कि यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक कई जिलों में जलजमाव की समस्या पैदा हो गई। महाराष्ट्र के मुंबई के हाल तो ऐसे है कि राज्य सरकार ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। वहीं, अब बच्चों के हित को देखते हुए बड़ा फैसला किया गया है। मुंबई में सभी स्कूलों को बंद रहने के आदेश जारी किए गए हैं।

शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

नवी मुंबई के स्कूलों में कल यानी 09 जुलाई क छुट्टी घोषित कर दिया गया है। नवी मुंबई नगर निगम ने 9 जुलाई को अपनी सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। NMMC शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सभी सरकारी से लेकर प्राइवेट स्कूल तक बंद रहेंगे। मुंबई में लगातार भारी बारिश के कारण जलभराव के कारण अंधेरी सबवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यातायात को स्वामी विवेकानंद रोड पर डायवर्ट किया गया है।

खतरे के निशान के पास पहुंची नदियां

वहीं ठाणे के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर ने कहा, पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के बाद रायगढ़ में कुंडलिका नदी और ठाणे में कालू नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। कुंडलिका नदी का चेतावनी स्तर 23 मीटर है और आज (रात 8 बजे) तक यह 22.5 मीटर पर बह रही है। कालू नदी का चेतावनी स्तर 102 मीटर है और अभी यह 101.1 मीटर पर बह रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close