June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Twisha Sharma Death Case: दूसरे पोस्टमार्टम के लिए भोपाल पहुंची AIIMS दिल्ली की टीम, आज होगा शव परीक्षण

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Twisha Sharma Death Case News: भोपाल। देशभर में चर्चा का विषय बने ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। एम्स दिल्ली की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम करने के लिए भोपाल पहुंच गई है। टीम में चार वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं, जो अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ भोपाल पहुंचे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद बढ़ी जांच

मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। इस केस की अगली सुनवाई सोमवार को होनी है। इसी बीच नए सिरे से शव परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत एम्स दिल्ली की टीम भोपाल पहुंची है।

आज होगा दूसरा पोस्टमार्टम

जानकारी के मुताबिक, आज पूरे प्रोटोकॉल के तहत ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस दौरान ट्विशा का परिवार भी भोपाल AIIMS में मौजूद रहेगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में पूरी की जाएगी।

CBI को सौंपी गई जांच

मध्य प्रदेश सरकार पहले ही इस मामले की जांच CBI को सौंप चुकी है। वहीं ट्विशा के पति समर्थ सिंह को 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फरारी के 11 दिनों के दौरान समर्थ की मदद किसने की और किन प्रभावशाली लोगों के फोन उसे बचाने के लिए आते रहे।

सास से भी होगी पूछताछ

मामले में समर्थ सिंह की मां गिरिबाला से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा समर्थ सिंह का वकालत का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी ट्विशा की लाश

गौरतलब है कि 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में ट्विशा शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। मामला आत्महत्या है या हत्या, इसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

ट्विशा के परिजनों और दोस्तों ने आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल खड़े किए हैं। परिवार का आरोप है कि ट्विशा की हत्या उसके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला ने की है।

अब पूरे मामले पर देशभर की नजरें टिकी हैं और दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को जांच में बेहद अहम माना जा रहा है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close