April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Road Accident In UP : दर्दनाक सड़क हादसा! पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, 4 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

Road Accident In UP : रविवार तड़के बारातियों को लेकर लौट रही एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Road Accident In UP : कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पिपरी क्षेत्र में रविवार तड़के बारातियों को लेकर लौट रही एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पिपरी थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि दुर्घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे गुंगवा का बाग के पास हुई जब कार सवार लोग चायल कस्बे के आंबेडकर नगर इलाके में आयोजित एक शादी समारोह से प्रयागराज जिले के पुरा मुफ्ती क्षेत्र लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में कार के चालक ने एक अन्य वाहन से बचने की कोशिश की और उसकी कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई।

प्रयागराज और बलिया जिले के निवासी है मृतक

थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पांच लोगों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि सभी को कौशांबी के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनमें से चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रयागराज जिले के पुरा मुफ्ती निवासी सुनील कुमार पटेल (35), रवि कुमार पटेल (38) और चांद बदन (36) और बलिया जिले के बटेरिया थाना क्षेत्र के निवासी विकास कुमार (38) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close