Pawan Singh New Song : भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह अपने नए भोजपुरी गाने ‘आहो राजा’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच हाजिर हो गए हैं। इस धमाकेदार डांस नंबर ने रिलीज के साथ ही बवाल काट दिया है। यूट्यूब पर इस रोमांटिक डांस नंबर को रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर 736 के यानी 7.36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वो भी सिर्फ 8 घंटे में। इस नए भोजपुरी गाने में पवन सिंह के साथ दर्शना की जबरदस्त और इंटेंस केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज
इस गाने को ‘वेब म्यूजिक’ चैनल पर अपलोड किया गया है। ‘आहो राजा’ में पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज दी है और अपनी जबरदस्त एनर्जी के साथ उन्होंने इस गाने को और भी खास बना दिया है। म्यूजिक वीडियो में उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा दर्शना नजर आ रही हैं, जिनका इस गाने में ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। ‘आहो राजा’ एक पेपी डांस नंबर है, जिसमें ढेर सारी मस्ती और धमाल का भी बेहतरीन तड़का है।
झूमने पर मजबूर कर देगा आहो राजा
पवन सिंह अपने इस नए गाने को लेकर लेकर एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। गाने के बीट्स इतने दमदार हैं कि यह किसी को भी झूमने पर मजबूर कर दे। इसके अलावा दोनों कलाकारों यानी पवन सिंह और दर्शना की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी बेहद जबरदस्त है, जिसके चलते इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है।




