July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

RK Singh is the new Defence Secretary : मोदी सरकार में सेक्रेटरी लेवल पर बड़ा फेरबदल, आरके सिंह नए रक्षा सचिव

RK Singh is the new Defence Secretary : मोदी सरकार ने सचिव स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। केंद्र सरकार ने आरके सिंह को नया रक्षा सचिव नियुक्त किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

RK Singh is the new Defence Secretary : मोदी सरकार ने सचिव स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। केंद्र सरकार ने आरके सिंह को नया रक्षा सचिव नियुक्त किया है। आरके सिंह देश के वर्तमान रक्षा सचिव अरमानी गिरधर के रिटायर होने के बाद 31 अक्टूबर को नए रक्षा सचिव का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, के श्रीनिवास आवास एवं शहरी सचिव बनाये गये हैं। इसके अलावा विवेक जोशी को कार्मिक सचिव का प्रभार दिया गया है।

दीप्ति उमाशंकर राष्ट्रपति की सचिव

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 20 सचिव के विभागों को बदला गया है। पुण्य सलिल श्रीवास्तव को नए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव का प्रभार दिया गया है। वहीं, दीप्ति उमाशंकर राष्ट्रपति की सचिव बनी हैं। नागराजू मद्दिराला को वित्तीय सेवा सचिव नियुक्त किया गया है।

रक्षा मंत्रालय में भी फेरबदल

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर के रूप में राजेश कुमार सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसके अलावा नियुक्ति समिति ने रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव के रूप में संजीव कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close