April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Rashifal: आज इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, धन की होगी प्राप्ति, यहां पढ़ें दैनिक राशिफल 

Aaj ka Rashifal 11 December 2025: आज पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj ka Rashifal 11 December 2025: आज पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 40 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। विद्यार्थी गण थोड़ा अभी पढ़ने लिखने से संबंधित बड़ा निर्णय लेने से रुके। बच्चे एक-दो दिन की बात है। स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका ठीक चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- घर की चीजों को, कलह को शांतचित होकर निपटाए अदरवाइज यह झगड़ा बाहर जा सकता है। भूमि भवन और वाहन के खरीदारी में प्रॉब्लम आएगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा है। स्वयं के स्वास्थ्य पर और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तांबे की वस्तु दान करें।

मिथुन राशि- व्यापारिक उठा पटक बना रहेगा। नाक, कान, गले की परेशानी होगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धन हानि के संकेत हैं। इसलिए जुआ, सट्टा लॉटरी में पैसा न लगाएं। कुटुंबों से अनबन हो सकती है इसलिए जुबान पर काबू रखें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि- सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति इत्यादि बनी रहेगी। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

तुला राशि- आय में उतार चढ़ाव बना रहेगा लेकिन खराबी नहीं है आएगा पैसा। यात्रा लाभप्रद हो सकती है लेकिन कष्टप्रद भी होगा। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। तांबे की वस्तु दान करें।

वृश्चिक राशि- राजनीतिक गलियारों में थोड़ा सा रुकावट का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य स्वयं का भी थोड़ा सा प्रभावित दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम। बाकी प्रेम संतान ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- यात्रा से बचें। मान सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। भाग्य कम साथ देगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी में कोई रिस्क न लें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैरों में चोट चपेट लग सकती है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close