April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Rajyasabha Election: भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की, पढ़ें पूरा खबर

Rajyasabha Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा कर दी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Rajyasabha Election 2026: नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। इन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च 2026 को होगा और मतगणना भी उसी दिन संपन्न कर ली जाएगी।

चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की राज्यसभा सीटें अप्रैल 2026 में अलग-अलग तिथियों पर रिक्त हो रही हैं। इन्हीं सीटों को भरने के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि राज्यसभा का कार्यकाल छह वर्ष का होता है। हालांकि सदन की एक-तिहाई सीटों के लिए हर दो वर्ष में द्विवार्षिक चुनाव कराए जाते हैं। लोकसभा के विपरीत राज्यसभा कभी भंग नहीं होती, इसी कारण इसे संसद का स्थायी सदन कहा जाता है।

चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी, जिसके बाद नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया तय समयसीमा के अनुसार पूरी की जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close