Prabhat Jha passed away : बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Prabhat Jha passed away : दो बार राज्यसभा सांसद रहे प्रभात झा का आज यानी 26 जुलाई 2024 को सुबह गुरुग्राम के एक अस्तपाल में निधन हो गया।
Prabhat Jha passed away : भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार राज्यसभा सांसद रहे प्रभात झा का आज यानी 26 जुलाई 2024 को सुबह गुरुग्राम के एक अस्तपाल में निधन हो गया। बता दें कि प्रभात झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गुरुग्राम में उनका इलाज चल रहा था। मगर आज यह दुखद समाचार आया कि उनका निधन हो गया। भाजपा सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार बिहार में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। प्रभात झा के निधन के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया।
मध्य प्रदेश के CM ने व्यक्त किया दुख
राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रभात झा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।’ उन्होंने आगे लिखा, आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति।
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
मध्यप्रदेश के विकास में… pic.twitter.com/aSRNsOEXiN
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 26, 2024
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रभात झा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, साथी श्री प्रभात झा जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दु:खी हूँ। लोक कल्याण और जनता के हित के लिये उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।’
भाजपा के वरिष्ठ नेता, @BJP4MP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, साथी श्री प्रभात झा जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दु:खी हूँ।
लोक कल्याण और जनता के हित के लिये उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान… pic.twitter.com/7ugqXcHffG
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 26, 2024
कैसा रहा प्रभात झा का राजनीतिक सफर?
प्रभात झा ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में अपना करियर की शुरुआत की मगर बाद में वो भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा पार्टी में शामिल होने के बाद 2010 में वो पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने। इसके बाद साल 2008 में प्रभात झा मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए और 2020 तक उच्च सदन में रहे। इस तरह वो दो बार राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।




