July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलक्राइमप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Rajgarh Crime News : धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन काटकर पति फरार, आंगन में खून से लथपथ मिली लाश

Husband absconded after cutting wife's neck with a sharp weapon, body found soaked in blood in the courtyard

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Rajgarh Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी की गर्दन कुल्हाड़ी से काट डाली। हत्या के बाद शव को आंगन में छोड़कर पति फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दर्दनाक हत्या का मामला राजगढ़ के सुठालिया थाना क्षेत्र के माधोपुरा गांव का है।

जानें पूरा मामला 
सुठालिया थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी धीरप सोंधिया (50) अपनी पत्नी पत्नी लीलाबाई (45) पर चरित्र शंका करता था। चरित्र शंका को लेकर दोनों के बीच पिछले दो साल से विवाद चला आ रहा था। कई बार विवाद में मारपीट भी हुई। सोमवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। धीरप ने गुस्से में कुल्हाड़ी से पत्नी लीलाबाई की गर्दन पर कई बार वार किए। जिससे लीलाबाई की मौके पर ही मौत हो गई।

अचानक छाई शांति तो लोग पहुंचे घर 
जानकारी के मुताबिक, धीरप सोंधिया और उसकी पत्नी के बीच सुबह से विवाद हो रहा था। लड़ाई-झगड़े की आवाज आसपास के लोगों और परिजनों को सुनाई दे रही थी। दोपहर बाद अचानक से शांति छा गई। कुछ देर बाद धीरप को लोगों ने बाहर निकलते देखा। धीरप के जाने के बाद लोग उसके घर में पहुंचे तो महिला आंगन में लहूलुहान पड़ी थी। उसका गला कटा था।

पुलिस बोली-जल्द हिरासत में होगा आरोपी 
परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ब्यावरा भेजा। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही हिरासत में होगा। बता दें कि पुलिस ने 1 जुलाई से लागू हुई नई बीएनएस के तहत यह मामला पंजीबद्ध किया गया है। आम तौर पर हत्या में अभी तक धारा-302 लगती आई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close