July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमनोरंजन

Pushpa 2 Box Office Collection : ‘पुष्पा 2’ का ताबड़तोड़ कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर कर ली 1500 करोड़ की कमाई, दर्शकों पर चला अल्लू अर्जुन का जादू

Pushpa 2 Box Office Collection : ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और यह इस आंकड़े तक सबसे जल्दी पहुंचने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। निर्माताओं ने गुुरुवार को यह जानकारी दी। सुपर हिट तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ 2021 में आई थी और इसका सीक्वल ‘पुष्पा 2’ पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी।

सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी हैं तथा इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, बांग्ला एवं मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। फिल्म निर्माता कंपनी ‘ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘व्यावसायिक सिनेमा की नई परिभाषा। बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा गया। ‘पुष्पा-2 द रूल’ ने दुनिया भर में 1508 करोड़ रुपये कमाकर सबसे तेजी से यह आंकड़ा पार करने वाली भारतीय फिल्म का सम्मान हासिल किया।”

 

इस शानदार कलेक्शन के बावजूद ‘पुष्पा 2: द रूल’ 2017 की फिल्म ‘बाहुबली 2’ को मात नहीं दे पाई है। प्रभास की फिल्म ने दुनिया भर में 1788.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ‘पुष्पा 2: द रूल’ 2021 में आई सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है। फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई है। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी हैं। फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़, बांग्ला और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close