July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देश

छत्तीसगढ़ में नए वन बल प्रमुख की नियुक्ति की तैयारी तेज, अरूण पाण्डेय सबसे मजबूत दावेदार

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए वन बल प्रमुख की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंत्रालय में आज नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) एवं वन बल प्रमुख के चयन के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सूत्रों के मुताबिक पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) अरूण पाण्डेय के नाम पर सहमति बनने की चर्चा है।

जानकारी के अनुसार वर्तमान वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद नए वन प्रमुख की नियुक्ति के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। मंत्रालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव विकासशील, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ तथा केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मध्यप्रदेश के वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन शामिल हुए।

बैठक में तीन वरिष्ठ अधिकारियों के नामों पर चर्चा हुई, जिनमें पीसीसीएफ अनिल साहू, कौशलेंद्र कुमार और पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) अरूण पाण्डेय शामिल हैं। बताया जा रहा है कि डीपीसी के बाद अरूण पाण्डेय और कौशलेंद्र कुमार के नाम का पैनल तैयार किया गया है।

प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि अरूण पाण्डेय का नाम सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सामने आया है। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लिया जाएगा।

केवल वरिष्ठता नहीं, अनुभव और लंबा कार्यकाल भी अहम

इस बार वन विभाग में नियुक्ति के लिए केवल वरिष्ठता को आधार नहीं माना जा रहा है। वर्तमान वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव के साथ 1989 बैच के पीसीसीएफ तपेश झा भी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। वरिष्ठता क्रम में अनिल साहू आगे बताए जा रहे हैं, लेकिन उनका कार्यकाल जुलाई तक ही शेष है। ऐसे में लंबे कार्यकाल और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए अरूण पाण्डेय के नाम पर सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है।

वन विभाग में बड़े फेरबदल के संकेत

सूत्रों के अनुसार नए वन बल प्रमुख की नियुक्ति के साथ ही वन विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। एपीसीएफ ओपी यादव भी जल्द पीसीसीएफ पद से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में पीसीसीएफ और एपीसीएफ स्तर के कई अधिकारियों के प्रभार और जिम्मेदारियों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close