July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आपके शहरे का ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today: सोमवार की सुबह देश में सोने की कीमत में गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 130290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली। दूसरे सप्ताह के पहले दिन सोमवार की सुबह देश में सोने की कीमत में गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 130290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में कीमत 130140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 330 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 300 रुपये मजबूत हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,223.76 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट क्या है…

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 130290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 119290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 119290 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 130140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 130140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 119290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 67% की बढ़ोतरी देखी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां और रुपये–डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो 2026 में सोने की कीमत 5 प्रतिशत से 16 प्रतिशत और चढ़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें इस साल अब तक लगभग 60 प्रतिशत (लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन) तक चढ़ चुकी हैं।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 9-10 दिसंबर को होने जा रही है। ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बरकरार हैं। अगर ऐसा हुआ तो सोने में और तेजी आ सकती है। ब्याज दर घटने से बॉन्ड कम आकर्षक हो जाते हैं। नतीजतन, निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं।

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी में भी 8 दिसंबर को गिरावट है। भाव 189900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक सप्ताह में चांदी 5000 रुपये चढ़ी है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 58.17 डॉलर प्रति औंस है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close