July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

मंदसौर ब्रेकिंग: खनन माफियाओं का वन अमले पर हमला, ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलने की कोशिश; रेंजर ने आत्मरक्षा में निकाली बंदूक

Mandsaur Breaking News: जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Mandsaur Breaking News: मंदसौर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वन अमले को ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक से कुचलने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर रेंजर अंकित भदौरिया को आत्मरक्षा में अपनी बंदूक निकालनी पड़ी।

घटना शामगढ़ क्षेत्र के कोटड़ी आखा स्थित पी-17 कैम्पा प्लांटेशन क्षेत्र की है। वन विभाग की टीम को क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिसके बाद अमला मौके पर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान खनन में शामिल लोगों ने वनकर्मियों का विरोध करते हुए हमला करने की कोशिश की और वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।

वन विभाग की सख्ती और जवाबी कार्रवाई के बाद आरोपी मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक बाइक छोड़कर फरार हो गए। हालांकि खनन कार्य में इस्तेमाल की जा रही जेसीबी मशीन को लेकर आरोपी भागने में सफल रहे।

वन विभाग ने जब्त किए गए वाहनों को गरोठ वन विभाग कार्यालय पहुंचा दिया है। मामले में फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। विभाग ने अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close