Hindi Diwas Special: स्थानीय सुभाष निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल एवं माय स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय कवि संगम के कवियों ने विद्यालय परिसर में काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार में सभी कवियों का स्वागत और सम्मान भी किया।
हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संचालन एवं प्रस्तावना रखते हुए कवि आशीष दुबे द्वारा कहा गया कि हमें अपनी मातृभाषा हिंदी, संस्कृति एवं राष्ट्रीय धरोहर, परंपरा पर गर्व होना चाहिए और उनके सम्मान के लिए हमेशा सजग रहना चाहिए। सैनिकों के द्वारा की गई कार्यवाहियों पर प्रश्न चिन्ह उठाने वाले लोगों को जवाब देते हुए कवि आशीष दुबे द्वारा सैनिकों के सम्मान में कविता सुनाई जो इस प्रकार है..
होली दिवाली और दशहरा सब मिलकर यहां मनाये हम,
पर सरहद पर खड़े हुए जो उनको ना विसराए हम.
माना चंदन लगा ना पाये कभी हम उनके माथे से,
पर कम से कम उनके ऊपर कीचड़ नहीं उछाले हम.
कवि नीलेश चतुर्वेदी धांसू द्वारा हास्य पैरोडी
कर चले सारा हलवा खत्म साथियों…
कवि शुभम रघुवंशी भोला द्वारा राष्ट्रपथ पर चलो गीत का गायन एवं कवित्री प्रगति यादव द्वारा हिंदी को समर्पित गीत
है पवित्र, शुद्ध और सुन्दर सी
लगे भारत के माथे बिंदी,
सौभाग्य मेरा देखो ये है
जन्मी बेटी माँ हिन्दी की!
अंत में विद्यालय के संचालक अखिलेश श्रीवास्तव द्वारा सभी कवियों का शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




