
PM Modi Visit UP-Bihar : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश को 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया थी और शहर के बाहरी इलाके में स्थित बिहटा एयरपोर्ट पर एक नए असैन्य परिसर की आधारशिला रखी थी। उन्होंने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे की तृणमूल सरकार पर भी करारा हमला बोला था।
कानपुर में शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिलेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर में पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार वालों से मिलेंगे। वह कानपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर सबसे पहले शुभम के परिवार से मिलेंगे। पीएम मोदी शुभम की पत्नी और माता-पिता से मुलाकात करेंगे।
आज बिहार और यूपी को कई सौगातें देंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश को 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। बिहार दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के कानपुर में 47,573 करोड़ रुपये की 15 बड़ी परियोजनाओं का तोहफा देंगे।




