Holi with Bhagwan Jageshwar Nath : होली के रंग भगवान जागेश्वर नाथ संग! शिवभक्तों ने बांदकपुर में भोलेनाथ के साथ खेली फूलों की होली, जमकर उड़ाई गुलाल
Holi with Bhagwan Jageshwar Nath : मध्यप्रदेश के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र दमोह जिले के तीर्थ धाम में बांदकपुर में भी भक्तों ने भगवान श्री जागेश्वर नाथ के साथ फूलों की होली होली खेली।
Holi with Bhagwan Jageshwar Nath: दमोह। आज पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से होली का पर्व मनाया जा रहा है। कई मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वहीं भक्त भी भगवान के साथ होली खेलते नजर आए। इस बीच, मध्यप्रदेश के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र दमोह जिले के तीर्थ धाम में बांदकपुर में भी भक्तों ने भगवान श्री जागेश्वर नाथ के साथ फूलों की होली होली खेली। इस बीच, भक्तों ने संकल्प भव्य बने भोले का दरबार की कामना की।

बता दें कि बांदकपुर श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। पहले बाबा भोलेनाथ की पूजा हुई। इसके बाद शिवभक्तों ने बाबा श्री जागेश्वर नाथ पर फूल बरसाए और सुंगधित गुलाल का लेपन किया। इस बीच, शिवभक्तों के साथ मंदिर में पुजारियों की उपस्थिति रही। भक्तों ने जय श्री जागेश्वर नाथ के जयकारे भी लगाए और होली के गानों पर थिकरते नजर आए।

महाकाल मंदिर में होली
महाकाल मंदिर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। महाकाल मंदिर में आज सबसे पहले भस्मारती में रंगों के त्योहार की शुरुआत हुई। बाबा महाकाल को एक किलो हर्बल गुलाल चढ़ाई गई। इस बार भक्तों को गुलाल या अन्य रंग लाने पर रोक लगाई गई थी। बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी महाकाल मंदिर में भक्तों ने भगवान के साथ होली खेलने की इच्छा जताई, लेकिन पिछले साल हुए हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई। भस्म आरती में भगवान महाकाल को विशेष रूप से हर्बल गुलाल अर्पित किया गया, और श्रद्धालुओं को केवल दर्शन व आरती का लाभ लेने दिया गया।




