April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

30 September Rashifal : इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, यहां पढ़े आज का राशिफल

30 September Rashifal : जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

30 September Rashifal : वैदिक पंंचांग के अनुसार आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 07 बजकर 06 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि, कलि युग, भद्रा, गण्ड मूल, विडाल योग है। आज कुछ राशि के लोगों को रुका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही कुछ राशियों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशि- महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- गृह कलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। व्यावसायिक पराक्रम आपको व्यावसायिक सफलता दिलाएगा। जो भी अपने योजनाएं बनाई हैं, उसको कार्य रूप दे शुभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पहले से थोड़ा बेहतर है। प्रेम और संतान में दूरी बनी हुई है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय ये नहीं कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सिंह राशि की स्थिति: बहुत अच्छा व्यक्तित्व निखर के आपका आ रहा है। स्वास्थ्य में सुधार। एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यग्र रहेगा, परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

तुला राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि- यात्रा का योग बन रहा है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान का साथ रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अभी आपके अनुकूल नहीं रहेंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवन एक आनंदमय स्थिति में रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। कोई भी तांबे की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close