June 11, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Damoh School News: भीषण गर्मी के चलते दमोह में बदला स्कूलों का समय, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

Damoh School News: कलेक्टर (शिक्षा विभाग) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय तथा सीबीएसई से संबद्ध शिक्षण संस्थानों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Damoh School News: दमोह। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर (शिक्षा विभाग) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय तथा सीबीएसई से संबद्ध शिक्षण संस्थानों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था 12 जून 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

जारी आदेश में कहा गया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद 8 जून से विद्यालयों का संचालन शुरू हो चुका है। प्रवेश प्रक्रिया और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए छात्रों को विद्यालय आना पड़ रहा है, लेकिन भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी की वजह से कई छात्र विद्यालय पहुंचने से भी कतरा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का आह्वान: योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा, 14 जून के विशेष ऑनलाइन सत्र से जुड़ें

Damoh School News; इसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने छात्र हित में सभी विद्यालयों का संचालन समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया है। यह आदेश केजी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों पर लागू होगा। निर्धारित समय में शिक्षक शिक्षण कार्य सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन करेंगे।

हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालयों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और उनका संचालन पूर्व निर्धारित समयानुसार ही जारी रहेगा। वहीं, विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन भी पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश-आंधी का दौर जारी, 60 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

जिला प्रशासन के इस निर्णय से विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है। भीषण गर्मी के बीच सुबह के समय कक्षाएं संचालित होने से छात्रों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close