July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

PM Modi Visit Rajasthan: पीएम मोदी का राजस्थान दौरा, बांसवाड़ा में कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

PM Modi Visit Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन किया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

PM Modi Visit Rajasthan: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित यह विशाल कार्यक्रम 25 से 29 सितंबर तक चलेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार क्षमताएं वैश्विक मंच पर प्रदर्शित की जाएंगी।

इस कार्यक्रम के बाद वे राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने 1,22,100 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने वंदे भारत समेत तीन ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान, उन्नहोंने बांसवाड़ा में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

पीएम मोदी अपने भाषण में कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को लूटकर जो ज़ख्म दिए उन्हें भरने का काम हमारी सरकार कर रही है। कांग्रेस सरकार में राजस्थान पेपर लीक का केंद्र बन गया था। जल जीवन मिशन को भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया था। महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था।”

भारत विकसित होने के लिए तेज गति से काम कर रहा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ” आज भारत विकसित होने के लिए तेज गति से काम कर रहा है, इसमें राजस्थान की भी बड़ी भूमिका है। पानी, बिजली, शहद से जुड़ी परियोजनाओं से आप लोगों की सुविधाएं बढ़ेंगी। वंदे भारत ट्रेन सहित 3 नई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई है। आज राजस्थान के 15 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी मिले हैं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं राजस्थान के लोगों को भी विकास परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं।”

2.5 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “जब 2014 में जब आपने मुझे सेवा का मौका दिया तब देश के 2.5 करोड़ घर ऐसे थे जहां बिजली का कनेक्शन नहीं था। देश के 18 हज़ार गांव में बिजली का खंभा भी नहीं लगा था। सरकार में आने के बाद हमने देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाई। हमने 2.5 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया। जहां-जहां बिजली के तार पहुंचे, वहां बिजली भी पहुंची।”

भारत के सामर्थ्य का एक नया अध्याय लिखा जा रहा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज यहां बिजली उत्पादन से जुड़ा इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। राजस्थान की धरती से आज बिजली क्षेत्र में भारत के सामर्थ्य का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। 90 हज़ार करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट एक साथ शुरू होना दिखाता है कि देश आज बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close