July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

बलूचिस्तान के निशाने पर पाकिस्तानी सेना, हुआ बड़ा धमाका, 6 जवानों की मौत और 5 जख्मी

Balochistan Attack Pakistan Army : पाकिस्तान आर्मी को टारगेट कर किए गए हमले में सेना के 6 जवानों की मौत हो गई है जबकि 5 जवान घायल हुए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Balochistan Attack Pakistan Army : नई दिल्ली। बलूचिस्तान में एक बार फिर पाकिस्तान सेना को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान आर्मी को टारगेट कर किए गए हमले में सेना के 6 जवानों की मौत हो गई है जबकि 5 जवान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हमला बलूचिस्तान के बोलान इलाके में हुआ है। यहां पर फ्रंटियर कोर के काफिले को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया गया था। धमाके के बाद पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। हमले में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यहां यह भी बता दें कि पाकिस्तान की कुल भूमि का 43 प्रतिशत हिस्सा बलूचिस्तान में है।

जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हुई हाईजैक

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने मार्च के महीने में गुडलार और पीरू कुनरी के पहाड़ी इलाकों के पास करीब 500 यात्रियों को लेकर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर घात लगाकर हमला किया था। बलूच लड़ाकों ने पूरी ट्रेन को ही हाईजैक कर लिया था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close