July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगहेल्थ

Symptoms of Vitamin B12 Deficiency : विटामिन B12 की कमी होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण

Symptoms of Vitamin B12 Deficiency : विटामिन B12 हमारे शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए को बनाने में अहम योगदान निभाता है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Symptoms of Vitamin B12 Deficiency : विटामिन B12 हमारे शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए को बनाने में अहम योगदान निभाता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो इससे आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अगर शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाए तो  रेड ब्लड सेल्स नहीं बनते जिस कारण टिशू और ऑर्गन में ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं विटामिन B12 की कमी के लक्षण को कैसे पहचानें और इसका सामान्य लेवल क्या होना चाहिए?

विटामिन B12 की कमी के लक्षण

  • बहुत ज़्यादा कमजोरी महसूस करना
  • हाथ और पैरों में कपकपी
  • बहुत कम भूख लगना
  • हमेशा थका हुआ महसूस करना
  • वजन का लगातार कम होना
  • स्किन का पीला होना

क्या है विटामिन B12 का सामान्य लेवल?

विटामिन B12 ब्लड सेल्स को सपोर्ट करता है साथ ही डीएनए प्रोडक्शन में मददगार होता है। आपको बता दें किसी भी पुरुष और महिला में 200 pg/mLऔर 900 pg/mL  के बीच विटामिन बी12 का स्तर सामान्य माना जाता है। वहीं  बुजुर्गों में300 to 350 pg/mL की सीमा सही मानी जाती है।

विटामिन B12 की कमी से हो सकती है ये बीमारियां

विटामिन B12 कमी से,  हाथ-पैरों में दर्द होता है, कम दिखने लगता है, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। साथ ही एनीमिया और  मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियां भी ट्रिगर करती हैं। विटामिन बी12 की कमी  का सबसे ज्यादा असर हमारे दिमाग और नर्वस सिस्टम पर पड़ता है

विटामिन B12 की कमी पूरे करने के लिए खाएं ये चीज़ें

विटामिन B12 की कमी पूरे करने के लिए आपको अपनी डाइट ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो मिनरल, प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे तत्वों से भरपूर हो। जैसे आप अपनी डाइट में दही, सोयाबीन, अंडा,  दूध, मछली और मशरुम जैसे चीज़ों का सेवन कर सकते हैं।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close