July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Weather Update: राजधानी में बदलेगा मौसम का मिजाज, घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, बारिश के आसार

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Delhi Weather Update: नई दिल्ली। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गलन भरी ठंड के साथ घने कोहरे ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी ठंड और मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से मौसम बदल जाएगा। शुक्रवार से लेकर 13 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ बादलों की आवाजाही देखे जाने का पूर्वानुमान है।

कल कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार रात को अलग-अलग जगहों पर कोल्ड डे जैसी स्थितियां रहने और धुंध या कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में कई जगहों पर सुबह के समय मध्यम कोहरा जबकि कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान के 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शुक्रवार से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने शुक्रवार से दिल्ली में मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से लेकर 13 जनवरी तक दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही का अनुमान जताया है। इस दौरान सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा भी नजर आएगा। साथ ही गलव वाली ठंड बरकरार रहेगी। यही नहीं दिल्ली में तापमान में उतार चढ़ाव भी देखा जाएगा। दिल्ली में गुरुवार को 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।

दो दिन 15 से 20 की स्पीड में चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को दिन के वक्त 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गलन भरी सर्द हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 12 और 13 जनवरी को हवा की स्पीड धीमी रहेगी। आसमान में बादल भी होंगे। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण पलूशन में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। एनसीआर के शहरों में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close