July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Afeem Ki Kheti: रायगढ़ में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 17 दिनों में पांचवां मामला, पुलिस ने जांच की शुरू

Afeem Ki Kheti: इस बार लैलूंगा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम उगाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई और जांच शुरू कर दी गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Raigarh Afeem Ki Kheti: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है। इस बार लैलूंगा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम उगाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई और जांच शुरू कर दी गई है। जिले में बीते दो दिनों के भीतर यह दूसरा मामला है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में भी अफीम की खेती का खुलासा हुआ था। जानकारी के अनुसार, झारखंड निवासी मार्शल सांगा पिछले 10-12 वर्षों से यहां खेती कर रहा था। उसने आमाघाट के एक किसान से तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर खेत लिया था, लेकिन वहां अवैध रूप से अफीम उगाई जा रही थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपने ससुराल तमनार में रहकर खेती कर रहा था। झारखंड में उसके साथियों द्वारा अफीम की खेती किए जाने से प्रेरित होकर उसने रायगढ़ में भी यह अवैध काम शुरू किया। हालांकि पूरे मामले की जांच अभी जारी है।

गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 17 दिनों के भीतर अफीम की खेती पकड़े जाने का यह पांचवां मामला है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग, 10 और 12 मार्च को बलरामपुर के कुसमी और कोरंधा, तथा 21 मार्च को रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close