July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

CM Mohan Yadav on Swati Maliwal : स्वाति मालीवाल केस पर क्या बोले सीएम डॉ. मोहन यादव? अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

CM Mohan Yadav on Swati Maliwal : स्वाति मालीवाल केस पर बातचीत करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आम आदमी पार्टी को आडे़ हाथो लिया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CM Mohan Yadav on Swati Maliwal : भोपाल। बीते सोमवार को आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास में कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया था। सीएम केजरीवाल के सहायक पर मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। इस मामले पर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘आप’ को आडे़ हाथो लिया है। उन्होंने कहा कि लोग ‘आप’ को माफ नहीं करेंगे। आइये जानते हैं सीएम मोहन यादव ने और क्या-क्या कहा है।

क्या बोले मोहन यादव

स्वाति मालीवाल केस पर बातचीत करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आम आदमी पार्टी को आडे़ हाथो लिया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक मुख्यमंत्री को सलाखों के पीछे डाल दिया गया और फिर उनके आवास के अंदर एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार किया गया। वह (केजरीवाल) इस मामले में कुछ नहीं कर रहे हैं। यह निराशाजनक है क्योंकि वह (मालीवाल) पार्टी की बड़ी नेता हैं और हमारे देश में महिलाओं को देवी की तरह माना जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार, मालीवाल ने अपनी पुलिस शिकायत में बिभव कुमार को आरोपी बताया है, जिसने कथित तौर पर उन पर हमला किया था जब वह सोमवार को केजरीवाल से मिलने गई थीं। घटना पर चुप्पी साधने के लिए भाजपा ने आप प्रमुख केजरीवाल पर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेताओं को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए और इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि उन्हें (केजरीवाल को) पूरे मामले का संज्ञान लेना चाहिए था और पार्टी स्तर पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। यादव उत्तर प्रदेश की यात्रा पर हैं जहां वह श्रावस्ती लोकसभा सीट पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

पूर्व राज्यसभा सदस्य रघु नंदन शर्मा, नारायण केसर, पार्टी नेता ओम मेहता और रमेश शर्मा मुख्यमंत्री के साथ अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि विभिन्न जिलों के लोगों को अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करना चाहिए। हम लोगों को मंदिर के दर्शन की सुविधा देंगे।

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close