Wayanad Landslide Update : केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। हादसे में जहां कई लोगों की मौत हो गई तो कई घायल हो गए। वहीं कुछ बेघर हो गए। केरल के वायनाड में 29-30 जुलाई की रात 2 बजे से 4 बजे के बीच लैंडस्लाइड की 4 घटनाएं हुई थीं। इस प्रलय के चलते काफी हलचल मची हुई है। ऐसे में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारें वायनाड पीड़ितों की मदद करने के लिए केरल सरकार की मदद कर रहे हैं। दिग्गज अभिनेता मोहनलाल, अल्लू अर्जुन, सूर्या-ज्योतिका, ममूटी-दुलकर सलमान और रश्मिका मंदाना के बाद अब साउथ के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी और राम चरण ने केरल के वायनाड पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे किया।




