June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Jammu-Kashmir News : उमर अब्दुल्ला बनेंगे जम्मू-कश्मीर के सीएम, INDIA ब्लॉक के नेता LG से करेंगे मुलाकात

Jammu and Kashmir News : जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस ने फिर बाजी मारकर शानदार जीत दर्ज की है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

श्रीनगर। Jammu and Kashmir News : जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस ने फिर बाजी मारकर शानदार जीत दर्ज की है। तो वहीं पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मतगणना के दिन ही जीत के साथ उमर अब्दुल्ला के सीएम बनने का ऐलान भी कर दिया था। गुरुवार को पार्टी ने सर्वसम्मति से उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुन लिया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था।

उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुनने के बाद अब INDIA ब्लॉक डेलिगेशन LG मनोज सिन्हा से मुलाकात करेगा। जहां वे सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। ऐसे में उमर अब्दुल्ला दूसरी बार जम्मू-कश्मीर की कमान संभालेंगे। जानकारी अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि LG मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद 13 या 14 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह भी हो सकता है।

 

इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस के नवनिर्वाचित विधायकों ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अपना नेता चुनने के लिए पार्टी के मुख्यालय नवा-ए-सुबह में बैठक की। विधायक दल का नेता ही संभवत: मुख्यमंत्री होगा। नेशनल कांफ्रेंस ने हाल में संपन्न चुनाव में 42 जबकि उसके गठबंधन साझेदारों कांग्रेस ने छह और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट जीती है। इस तरह 95 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ है। विधायकों की बैठक पार्टी के अध्यक्ष और उमर अब्दुल्ला के पिता फारूक अब्दुल्ला ने बुलाई थी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close