June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रदेशब्रेकिंगराजनीति

UP Lok Sabha Election 2024 : सोमवार को यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान, कुल 144 उम्मीदवार मैदान में..

UP Lok Sabha Election 2024 : बता दें कि यूपी की 14 सीटों पर 2.68 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

UP Lok Sabha Election 2024 : लखनऊ। देश में चार चरणों की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में सोमवार को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। जिसमें उत्तर प्रदेश की 14 सीट भी शामिल हैं। इसे लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। इस चरण में बीजेपी दिग्गज नेता राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी समेत पांच केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर है। अब जनता अपने मताधिकार से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी।

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में सोमवार को उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा सीटों पर मतदान होगा। इसमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और चार सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

बता दें कि यूपी की 14 सीटों पर 2.68 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 5वें चरण में कुल 144 उम्मीदवार मैदान में है। जिसमें 131 पुरूष और 13 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। इस सीटों के लिए 28688 पोलिंग बूथ,4232 क्रिटिकल बूथ बनाए गए है। फतेहपुर लोकसभा में सबसे अधिक 15 प्रत्याशी तो कैसरगंज लोकसभा सीट पर सबसे कम 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close