June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशब्रेकिंग

Delhi Crime News : राजधानी के इस इलाके में पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, UPSC की कर रहा था तैयारी

Delhi Crime News : उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मुखर्जी नगर इलाके के एक वन क्षेत्र में एक सिविल सेवा अभ्यर्थी का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Delhi Crime News : नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मुखर्जी नगर इलाके के एक वन क्षेत्र में एक सिविल सेवा अभ्यर्थी का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के दौसा के रहने वाले दीपक कुमार मीना का शव 20 सितंबर को एक कोचिंग संस्थान के पुस्तकालय के पास वन क्षेत्र से बरामद किया गया था। वह कई दिनों से लापता था। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

पुलिस को आत्महत्या का संदेह

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि दीपक कुमार मीना के आत्महत्या करने का संदेह है। पुलिस को दीपक कुमार का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने बताया है कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है और संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। इसके अलावा मामले में आगे की जांच की जा रही है।

कैसे मिला शव?

दीपक कुमार मीना के पिता ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा पास करने के बाद मेन्स की तैयारी करने के लिए जुलाई महीने में दिल्ली आया था। वह हर शाम घर पर फोन करता था और आखिरी बार उसकी परिवार के सदस्यों से 10 सितंबर को बात हुई थी। जब 13 सितंबर तक उसने फोन नहीं किया तो पिता अपने बेटे की तलाश करने के लिए दिल्ली पहुंचे।

दीपक के पिता उसकी तलाश में उसके पीजी भी गए। वहां अन्य युवकों ने बताया कि उनका बेटा दो दिनों से वापस नहीं आया है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद तलाशी के दौरान मीना का शव उस संस्थान के पास जंगल में मिला, जिसमें वह पढ़ता था।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस अधिकारी के मुताबिक ऐसा संदेह है कि कक्षा के बाद दीपक जंगल की ओर चला गया था। पुलिस के मुताबिक, दीपक का बैग उसी पेड़ से लटका हुआ पाया गया और वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close