June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Sidhi News : कमलनाथ ने सीधी मामले राज्य सरकार पर साधा​ निशाना, सीएम से उच्च स्तरीय जांच की मांग

MP Sidhi News : सीधी जिले की सात आदिवासी लड़कियों को स्कॉलरशिप का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार को घेरा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Sidhi News : सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले की सात आदिवासी लड़कियों को स्कॉलरशिप का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत व्यथित करने वाला बताया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।

MP Sidhi News : कमल नाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि स्कॉलरशिप का झांसा देकर सात आदिवासी लड़कियों से बलात्कार का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। पुलिस का कहना है कि और भी लड़कियां इसका शिकार हो सकती हैं, अर्थात बलात्कार पीड़ित लड़कियों की संख्या सात से अधिक भी हो सकती है। देश अब तक भूला नहीं है कि इसी सीधी जिले में एक आदिवासी युवक के सिर पर भाजपा के नेता ने पेशाब की थी। क्या मध्य प्रदेश में आदिवासी समुदाय की लड़कियां निर्भय होकर कॉलेज में पढ़ाई भी नहीं कर सकतीं? ऐसे हालात में “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” के नारे का क्या अर्थ रह जाता है?

आदिवासी और महिलाओं के अत्याचार मामले में प्रदेश नंबर एक पर….

कमलनाथ ने आगे लिखा कि मध्य प्रदेश पहले ही आदिवासी और महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार का समाचार सामने न आता हो। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूँ कि सभी पीड़ित लड़कियों को समुचित आर्थिक सहायता दी जाए। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए।

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close