President Draupadi Murmu Visit Ujjain : 19 सितंबर को उज्जैन आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाकाल के दर्शन कर लेंगी आशीर्वाद
President Draupadi Murmu Visit Ujjain : महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 19 सितम्बर को उज्जैन आएंगी। यहां वे भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगी।
President Draupadi Murmu Visit Ujjain : महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 19 सितम्बर को उज्जैन आएंगी। यहां वे भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगी। इंदौर के देवी अहिल्या बाई यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शामिल होने आ रही हैं। इस दौरान वे महाकाल मंदिर में दर्शन भी करेंगी।
एसपी सुरक्षा व्यवस्था संबंधित बैठक लेंगे
राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते, शुक्रवार दोपहर को एसपी सुरक्षा व्यवस्था संबंधित बैठक लेंगे। उज्जैन दर्शन के दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार भी शामिल होंगे। इसे लेकर महाकाल मंदिर समिति ने भी खास तैयारी शुरू कर दी है।




