
Kawardha Accident News: कवर्धा | कवर्धा में एक बार फिर लापरवाही ने एक जवान युवक कि जान ले ली और एक अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दरअसल चिल्फी घाटी में ट्रक से ओवरटेक करने के दौरान ट्रक की चपेट में आ गए जिससे एक युवक कि मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका बोड़ला समुदाय स्वास्थ केन्द्र में इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक फूलूराम धुर्वे 23 साल निवासी कोकदाखार जिला कबीरधाम और झांम सिंह 22 साल निवासी चीवागोंदी जिला मंड़ला दोनों बाइक पर बोड़ला कि ओर आ रहें थे, घाट में बाइक चालक ने अपने ढाल में बाइक बंद कर दी और तेज रफ्तार से चल रहें थे इसी दौरान ट्रक का ओवरटेक कर रहे थे इसी दौरान समाने से दुसरा ट्रक आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे घुस गई और एक युवक फूलू राम धुर्वे के उपर से चक्का गुजर गया जिससे युवक कि मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दुसरा युवक झांम सिंह बुरी तरहां जख्मी हो गया, ट्रक चालक ने फौरन पुलिस को घटना कि सूचना दी फिर पुलिस कि टीम मौके पर पहुंच के घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है। घटना के बाद घाट में जाम कि स्थिति बन गई जिसे पुलिस रोड़ क्लियर कराने में जुटी हुई है।




