April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

धर्मब्रेकिंग

Hartalika Teej 2025 Muhurat Time: क्या है हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त? जानिए समय और पूजा विधि

Hartalika Teej 2025 Muhurat Time: हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Hartalika Teej 2025 Muhurat Time: हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से महिलाओं की अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंवारी कन्याएं इस व्रत को मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं। इस बार हरतालिकी तीज पर एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में व्रत करने वालों को दोगुना फल मिलेगा। आइए जानते हैं हरतालिकी तीज व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि।

हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त

हरतालिका तीज पर इस बार धन योग, राशि परिवर्तन योग, लक्ष्मी नारायण राजयोग, सम योग, आदित्य योग, उभयचरी योग और गजकेसरी राजयोग बना है। इन शुभ योग में किए गए पूजा पाठ का आपको दोगुना लाभ और पुण्य मिलेगा।

26 अगस्त को हरतालिका तीज व्रत पूजा मुहूर्त

लाभ चौघड़िया सुबह में 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक।
अमृत चौघड़िया दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक।
हरतालिका तीज प्रदोष काल पूजा का मुहूर्त दोपहर में 3 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 12 मिनट तक।
लाभ चौघड़िया रात में 8 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 35 मिनट तक।

हरतालिका तीज पूजा विधि

1) हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को सुबह सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। इसके बाद स्नान करके भगवान शिव का स्मरण करें।
2) इसके बाद नित्य कर्म से निवृत होकर शिवालय जाएं।
3) इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का पंचामृत से अभिषेक करें और व्रत का संकल्प मन में लें।
4) इस दिन अपने घर के द्वार पर बंदनवार इत्यादि और पुष्प मालाओं से एक सुंदर मंडप तैयार कर लें।
5) व्रत करने वाली महिलाओं को माता पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा बनाएं। इसके बाद इस प्रतिमा को मंडप पर स्थापित करें।
6) इसके बाद सर्वप्रथम गणेश चालीसा का पाठ, शिव चालीसा का पाठ करें और पार्वती चालीसा का पाठ करें।
7) फिर हरतालिका तीज व्रत की कथा का पाठ करें। अंत में अपने घर के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close