April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Latest News : रात 12 के बाद नहीं खुलेंगे बार-रेस्टोरेंट, कलेक्टर के सख्त निर्देश

MP Latest News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अन्य शहरों में रात 12 बजे के बाद अब बार, रेस्टोरेंट और शराब दुकानें नहीं खुलेंगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Latest News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अन्य शहरों में रात 12 बजे के बाद अब बार, रेस्टोरेंट और शराब दुकानें नहीं खुलेंगी। कलेक्टर ने आदेश जारी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा, रात 12 के बाद कोई शराब दुकान, बार या रेस्टोरेंट खुला मिले तो प्रशासन उसका लाइसेंस रद्द करेगा। साथ ही दुकानदार के खिलाफ भी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इंदौर में रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे का एक्ससेस आबकारी विभाग को दिया गया है।

ग्राहकों के लिए भी समय निर्धारित 

भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने यह आदेश आबकारी अधिनियम के तहत जारी किया है। जिसमें ग्राहक के लिए रात 11.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। बताया कि मीडिया, सोशल मीडिया और आम लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर संज्ञान लेते हुए यह फैसला लिया गया है।

 

आए दिन होते थे विवाद 

दरअसल, भोपाल में देर रात तक बार, रेस्टोरेंट और शराब दुकानें खुलने से आए दिन विवाद होते रहते हैं। पुलिस और समाचारों में भी यह मामले सुर्खियों में रहते हैं। जिस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आबकारी विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए आदेशित किया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close