July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP High Court New Chief Justice: संजीव सचदेवा बनाए गए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायधीश

MP High Court New Chief Justice: जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article
MP High Court New Chief Justice: जबलपुरः मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायधीश की नियुक्ति कर दी गई है। जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। संजीव सचदेवा अभी कार्यवाहक चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें पूर्ण मुख्य न्यायधीश नियुक्त कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के अलावा देश के 4 और उच्च न्यायालयों के लिए मुख्य न्यायधीशों की नियुक्ति की गई है। पटना हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार को गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं, पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश विपुल एम. पंचोली को अब पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चौहान को झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close