MP Guest Teacher News : अतिथि शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, स्कूल शिक्षा विभाग ने फिर खोला पोर्टल, जल्दी कर दें आवेदन
MP Guest Teacher News : अतिथि शिक्षकों को मोहन सरकार ने दी बड़ी राहत, 30 प्रतिशत से कम परिणाम वाले भी कर सकेंगे आवेदन..
MP Guest Teacher News : भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने अतिथि शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी दी है। काफी दिनों से मांग कर रहे गेस्ट टीचर की पुकार आखिरकार सरकार ने सुन ली है और उनकी शर्त को सरकार ने मान लिया है शिक्षा विभाग ने 30% रिजल्ट वाला बैरियर को खत्म कर दिया है और अब 30% से कम रिजल्ट देने वाले अतिथि शिक्षकों के पोर्टल को चालू कर दिया जाएगा।
दरअसल सरकार ने उन अतिथि शिक्षकों के पोर्टल को बंद कर दिया था जिन्होंने 30 प्रतिशत से कम रिजल्ट दिया था, जिससे मध्य प्रदेश के लगभग 13000 शिक्षक अपने पोर्टल पर लॉगिन नहीं कर पा रहे थे अर्थात् उनकी आईडी को शिक्षा विभाग ने ब्लॉक कर दिया था जिसको लेकर सरकार के खिलाफ अतिथि शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया था।
काफी दिनों से चली आ रही मांग को आखिरकार सरकार ने पूरी कर दिया है और अब 30% वाला बैरियर को खत्म कर दिया गया है। बता दें कि 12 हजार अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 70 हजार पद खाली हैं। स्कूल के पूर्व और बाद के परीक्षा परिणाम पर निर्णय होगा।



