April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलक्राइमप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Crime News : प्रेमी संग पति की हत्या कर महिला ने पुलिस को दिया चकमा, बरामद हड्डियों की होगी DNA जांच

MP Crime News : मध्य प्रदेश में किसी फिल्म की कहानी की तरह एक शातिर महिला का राज समाज और पुलिस के सामने खुल गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Crime News : मध्य प्रदेश में किसी फिल्म की कहानी की तरह एक शातिर महिला का राज समाज और पुलिस के सामने खुल गया है। आरोपी महिला अपने आपराधिक कारनामे को छुपाने में वह पिछले कई महीनों से सफल भी रही। जिस पर से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ पति को मौत के घाट उतारते हुए शव को सुनसान जगह स्थित एक कुएं भी फेंक दिया था।

आरोपी महिला मृतक की दूसरी पत्नी थी

आरोपी महिला अपने प्रेमी के साथ पिछले कई महीनों से पुलिस और ससुराल पक्ष के लोगों को इस हत्याकांड को छुपाते हुए चकमा दे रही थी। महिला ने पति के गुमशुदा हो जाने की रिपोर्ट भी परिजनों के साथ पहुंच कर लिखवाई थी। आरोपी महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वह मृतक की दूसरी पत्नी थी।

महिला के प्रेम प्रंसग की चर्चा इन दिनों खूब रही

जानकारी के अनुसार प्रदेश के धार जिले के डही थाना के पास खटामी गांव की यह घटना है। जहां मुन्ना तड़वाल नाम के व्यक्ति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखवाई गई थी। आरोपी महिला के प्रेम प्रंसग की चर्चा भी इन दिनों खूब हो रही थी। जिसके बाद पुलिस को भी महिला पर शक हुआ और मामले का खुलासा हो गया।

शव को कुएं भी फेंकर पत्थर डाल दिए

पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी महिला का नाम रेशमा है। रेशमा की शादी कुछ सालों पहले मुन्ना के साथ हुई थी। पिछले कुछ सालों से महिला का प्रेम प्रसंग गुड्डू से चल रहा था। इस दौरान दोनों ने साजिश के तहत मुन्ना की हत्या कर उसके शव को एक सूखे कुएं भी फेंकर उस पर बहुत सारे पत्थर डाल दिए, जिससे कि शव के बारे में किसी को पता न चल सके। अब मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने कुएं की खुदाई करवाई है, जहां से मानव हड्डियां मिली हैं। इस कुएं से चप्पल भी बरामद की गई है, पुलिस अब हड्डियों का डीएनए करायेगी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शातिर दिमाग चलाते हुए पिछले 6 महीनों से अंजान बनने का ढोंग करते रहे। अब मामले का खुलासा हो गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close