July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

आज से राधजानी में इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पुरानी गाड़ियों की एंट्री बैन

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Delhi Latest News: नई दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा को बेहतर करने के लिए प्रशासन ने उपाय शुरू कर दिए हैं। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 400 के पार जाने के बाद ग्रैप-4 के उपाय लागू किए गए थे। इसके बाद अन्य सख्त कदम भी उठाए गए हैं। मौसम की वजह से आने वाले एक सप्ताह तक दिल्ली की हवा बेहद खराब रहने के आसार हैं। इसी वजह से प्रशासन की तरफ से हवा को साफ करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

गुरुवार सुबह नजफगढ़ इलाके में जहरीले स्मॉग की एक परत देखी गई। यहां एक्यूआई 284 था। वहीं, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास एक्यूआई 349 है, जिसे सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में रखा गया है। इस बीच एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप स्टेज-IV के तहत सभी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close