July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Budget 2025 For Youth : आज आएगा मध्यप्रदेश का बजट! युवाओं पर रहेगा फोकस, कई पदों पर भर्ती का हो सकता है ऐलान

MP Budget 2025 For Youth : आज आएगा मध्यप्रदेश का बजट! युवाओं पर रहेगा फोकस, कई पदों पर भर्ती का हो सकता है ऐलान

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल: MP Budget 2025 For Youth: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा तीन ​है। आज डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि, इस साल मोहन सरकार 4 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश कर सकती हैं। वहीं सदन में आज भी हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं। विपक्ष लगातार अलग अलग मुद्दों पर सरकार का घेराव कर रहा है।

बता दें कि इस बजट में सरकार सभी वर्गों को साधने का प्रयास करेगी। गरीब, युवा, महिला और किसानों पर फोकस रहेगा तो 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए अतिरिक्त प्रविधान किए जाएंगे। मोहन सरकार बजट के जरिए युवाओं को होली के पहले खुशखबरी दे सकती है।

1. एक लाख सरकारी पद भरे जाएंगे

सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक, सरकारी विभागों में 81 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। मोहन सरकार इन पदों को भरने का ऐलान कर सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग में 24,500 और पुलिस में करीब 20 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी है। सरकार ने फैसला किया है कि जो कैडर खत्म कर दिए गए हैं, उनमें नई भर्ती नहीं की जाए।

सरकार की कोशिश है कि अगले तीन साल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाए। इसके लिए सरकारी परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा।

2. नए आईटी पार्क और खेल स्टेडियम

पिछले बजट में सरकार ने कमर्शियल ट्रेनिंग के लिए 708 करोड़, सीएम अप्रेंटिसशिप स्कीम के लिए 301 करोड़ रुपए और सीएम उद्यम क्रांति योजना के लिए 125 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। इस बार बजट में इंदौर, उज्जैन और रीवा में नए आईटी पार्क खोलने का ऐलान हो सकता है।

पिछली बार 22 नए आईटीआई खोले जाने की घोषणा की गई थी। इस बार हर संभाग में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी की स्थापना का ऐलान हो सकता है। साथ ही सभी 55 जिलों में खेल स्टेडियम के निर्माण का भी ऐलान किया जा सकता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close