Mayawati on Modi Sarkar : सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी है। यह रोक 1 अक्टूबर तक के लिए लगाई गई है। बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के एक दिन बार बसपा सुप्रीमो मायवती की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इसे लेकर केंद्र को भी कटघरे में खड़ा किया है। साथ ही मायावती ने बुलडोजर के प्रयोग की बढ़ती प्रवृति पर चिंता जताई।
क्या बोलीं मायावती?
बसपा सुप्रीमो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ” बुलडोजर विध्वंस कानून का राज का प्रतीक नहीं होने के बावजूद इसके प्रयोग की बढ़ती प्रवृति चिंतनीय। वैसे बुलडोजर व अन्य किसी मामले में जब आम जनता उससे सहमत नहीं होती है तो फिर केंद्र को आगे आकर उस पर पूरे देश के लिए एक-समान गाइडलाइंस बनाना चाहिए, जो नहीं किए जा रहे हैं। वरना बुलडोजर एक्शन के मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट को इसमें दखल देकर केंद्र सरकार की जिम्मेदारी को खुद नहीं निभाना पड़ता, जो यह जरूरी था। केंद्र व राज्य सरकारें संविधान व कानूनी राज के अमल होने पर जरूर ध्यान दें।”
1. बुलडोजर विध्वंस कानून का राज का प्रतीक नहीं होने के बावजूद इसके प्रयोग की बढ़ती प्रवृति चिन्तनीय। वैसे बुलडोजर व अन्य किसी मामले में जब आम जनता उससे सहमत नहीं होती है तो फिर केन्द्र को आगे आकर उस पर पूरे देश के लिए एक-समान गाइडलाइन्स बनाना चाहिए, जो नहीं किए जा रहे हैं। 1/2
— Mayawati (@Mayawati) September 18, 2024




