August 2, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Maharashtra Latest News : अब इस तारीख को हो सकता है महाराष्ट्र सीएम का ऐलान, रद्द हुई महायुति की बैठक

Maharashtra Latest News : अब तक भाजपा, शिवसेना और एनसीपी मुख्यमंत्री पद को लेकर आखिरी फैसले पर नहीं पहुंच पाए हैं

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Maharashtra Latest News : महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम को सामने आए करीब एक हफ्ते का समय बीच चुका है। हालांकि, अब तक भाजपा, शिवसेना और एनसीपी मुख्यमंत्री पद को लेकर आखिरी फैसले पर नहीं पहुंच पाए हैं। पहले खबर आई थी कि शुक्रवार की शाम महायुति की बैठक हो सकती है। हालांकि, अब सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस बैठक को रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अब पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बीच इस बात की जानकारी भी सामने गई है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कब किया जा सकता है।

कब होगा सीएम का ऐलान?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। उसमें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। फिर महायुति की संयुक्त बैठक होगी। दिल्ली से आनेवाले दोनों पर्यवेक्षक की मौजूदगी में एक या दो दिसंबर को सीएम का ऐलान किया जा सकता है। बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की जा सकती है। वही शिंदे के करीबियों की माने तो इस बीच शिंदे सतारा अपने गांव भी जायेंगे।

शिवसेना क्या कह रही?

इससे पहले खबर आई थी कि आज देर शाम महायुति की बैठक हो सकती है। शिवसेना नेता संजय शिरसाठ ने कहा था कि एकनाथ शिंदे आज महायुति की बैठक में उपमुख्यमंत्री पद पर फैसला लेंगे। शिंदे सरकार में रह सकते है। आज की बैठक में विभागों पर भी फिर से चर्चा होने वाली थी। वहीं, शिवसेना के एक अन्य नेता दीपक केसरकर ने कहा था कि शिवसेना महायुति के साथ है अमित शाह ने भरोसा दिया है कि एकनाथ शिंदे का उचित सम्मान किया जाएगा।

अमित शाह के साथ हुई थी बैठक

गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महायुति के दलों के नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में अजित पवार, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। बैठक के बाद सूत्रों ने जानकारी दी थी कि एकनाथ शिंदे और अजित पवार, फडणवीस को सीएम बनाने की बात पर सहमत हो गए हैं। भाजपा की ओर से एकनाथ शिंदे का उचित सम्मान रखने का भरोसा दिया गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close