September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशराजनीति

Lok Sabha Election 2024 : INDIA गठबंधन को मिलेंगी 350 सीटें, कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी INDIA गठबंधन को 350 सीटें मिलेंगी और नई सरकार का गठन होगा।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Lok Sabha Election 2024 : नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी INDIA गठबंधन को 350 सीटें मिलेंगी और नई सरकार का गठन होगा। त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने यह दावा किया है। यह पहला मौका है, जब कांग्रेस समेत विपक्ष के किसी नेता ने इतना बड़ा दावा किया है। साहा ने कहा कि भाजपा का अबकी बार 400 पार का नारा तो खोखला है। असल में INDIA अलायंस को 350 सीटें हासिल होंगी और हम नई सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अब तीसरी बार पीएम के तौर पर वापसी नहीं करेंगे। पूरे देश में INDIA अलायंस को समर्थन मिल रहा है।

साहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘भाजपा गलत वादे करके लोगों को मूर्ख बनाती रही है। उन वादों को वह पूरा नहीं कर सकी है। इसलिए लोगों ने दिमाग बना लिया है कि इस सरकार को बेदखल कर देना है। अब INDIA अलायंस की सरकार बनानी है। INDIA अलायंस की सरकार 350 सीटों पर जीत के साथ बनेगी।’ इस पर टिप्पणी करते हुए भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्जी ने कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा हकीकत में बदलेगा क्योंकि हमारे पास लोगों का समर्थन है। यदि INDIA अलायंस के नेता सत्ता में आने का ख्वाब देखते हैं तो हमें उससे कोई परेशानी नहीं है।

बता दें कि त्रिपुरा में सीपीएम और कांग्रेस दोनों ने ही अपने कैंडिडेट उतारे हैं। वहीं दोनों दल राष्ट्रीय स्तर पर INDIA अलायंस के साथ हैं। त्रिपुरा में दो सीटें हैं- पूर्वी त्रिपुरा और पश्चिमी त्रिपुरा। पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा सीट पर आशीष साहा खुद मैदान में हैं और उनका मुकाबला राज्य के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब से है। वहीं ईस्ट त्रिपुरा में भाजपा कैंडिडेट कृति देवी देबबर्मा और सीपीआईएम के विधायक राजेंद्र रियांग के बीच है। बता दें कि कांग्रेस और सीपीएम ने बीते साल हुए राज्य के विधानसभा चुनावों में साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close