April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

‘थूक जिहाद’ के खिलाफ CM धामी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश, कही ये बड़ी बात

CM Dhami On Spit Jihad : सीएम धामी ने इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान थूक जिहाद की घटनाएं दोबारा न हों।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CM Dhami On Spit Jihad : देहरादून। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की है। सीएम धामी ने इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान थूक जिहाद की घटनाएं दोबारा न हों। सीएन धामी ने कहा है कि श्रद्धालुओं को अशुद्ध भोजन नहीं परोसा जाना चाहिए।

थूक जिहाद पर क्या बोले सीएम धामी?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- “यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि हरिद्वार आने वाले कांवड़िये अच्छे अनुभव के साथ लौटें। कांवड़ यात्रा के दौरान पहले भी ‘थूक जिहाद’ की घटनाएं हुई हैं। मैंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close