August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Katghora News: राखड़ से भरा ट्रक पलटा, कोरबा-कटघोरा मार्ग पर लगा लंबा जाम; घंटों परेशान रहे यात्री

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Katghora News: कटघोरा। कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छुरी के पास राखड़ से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद व्यस्ततम मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में कोरबा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरा राखड़ सड़क पर फैल गया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने तत्काल क्रेन बुलाकर पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया।

हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर लगभग एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बसों, ट्रकों, कारों और दोपहिया वाहनों में सफर कर रहे लोगों को भीषण गर्मी और जाम के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री लंबे समय तक सड़क पर फंसे रहे।

पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए धीरे-धीरे वाहनों को निकाला, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close