April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

टेक्नोलॉजीब्रेकिंग

Infinix Note 40 Smart Phone : Infinix का बेहतरीन मोबाइल फोन..! भारत में लॉन्च किया वायरलेस चार्जिंग वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जानें और भी फीचर्स

Infinix Note 40 Smart Phone : इस सीरीज में Note 40 Pro और Note 40 Pro+ को भी वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किया था।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Infinix Note 40 Smart Phone : Infinix ने वायरलेस चार्जिंग वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन Infinix Note 40 सीरीज में लॉन्च की गई है। इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज में Note 40 Pro और Note 40 Pro+ को भी वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किया था। Infinix Note 40 5G में 108MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी जैसे जबरदस्त फीचर्स भी मिलेंगे। चीनी ब्रांड ने सबसे सस्ते वायरलेस चार्जिंग वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करके Samsung, OnePlus, Motorola, Vivo, Xiaomi जैसे ब्रांड के लिए नई चुनौती पैदा कर दी है।

Infinix Note 40 5G की कीमत

Infinix Note 40 5G को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत 19,999 रुपये है। कंपनी इस फोन की खरीद पर, 2000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। यूजर्स इस फोन को ऑफर के बाद 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन के साथ कंपनी 1,999 रुपये वाला MagPad वायरलेस पावरबैंक फ्री में ऑफर कर रही है। इस फोन की पहली सेल 26 जून 2024 को दिन के 2 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी।

Infinix Note 40 5G के फीचर्स

इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। Infinix Note 40 5G में MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 14 पर बेस्ड XOS 14 पर काम करता है।

Infinix Note 40 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 108MP का मेन यानी प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 2MP के दो और कैमरे मिलेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। फोन के बैक में कैमरा मॉड्यूल के साथ डुअल LED फ्लैश लाइट और Halo AI लाइटिंग दी गई है।

यह बजट स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 33W USB Type C वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर का भी सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth, GPS, OTC जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन में IP53 रेटिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close