June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देशब्रेकिंग

NH-30 पर बड़ा सड़क हादसा: रायपुर से कोंटा जा रही बस पलटी, शिक्षिका की मौत; 15 यात्री घायल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Major Road Accident on NH-30 : जगदलपुर। नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा बालेंगा कोसा सेंटर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में कवर्धा निवासी और दोरनापाल में पदस्थ शिक्षिका पद्मनी चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं हादसे में घायल हुए 15 यात्रियों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल किया गया।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close