ITBP Vacancy 2025 : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में असिस्टेंट कमांडेंट टेलीकॉम के पदों 48 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह ग्रुप ए नॉन मिनिस्टीरियल पद है। इस भर्ती के लिए 21 जनवरी 2025 से आवेदन शुरू होंगे। रिक्तियों में 21 पद अनारक्षित हैं। जबकि 7 एससी, 3 एसटी, 13 ओबीसी और 4 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी https://recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2025 है।
वेतनमान – लेवल-10 (56100-177500)
अभी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा जिसमें योग्यता संबंधी डिटेल्स दी जाएंगी।
योग्यता
– टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री। संस्थान एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त हो।
आयु सीमा – 18 वर्ष से 30 वर्ष। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और एससी एसटी को पांच वर्ष की छूट मिलेगी।




